फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Alaknanda muddy with under construction road debris

अलकनंदा नदी में उड़ेला जा रहा निर्माणधीन सड़क का मलबा

Sun, 08 Dec 2019 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Alaknanda muddy with under construction road debris
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन जवाड़ी-कोटली-बांसी मोटर मार्ग का टनों मलबा प्रतिदिन अलकनंदा नदी में डाला जा रहा है। इसके मलबे से नदी मैली हो रही है, वहीं उड़ रही धूल से लोगों और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

चारधाम विकास परियोजना के निर्माण में मलबा नदियों में नहीं गिरे, इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं को डंपिंग जोन बनाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन संपर्क मोटर मार्गों के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्थाएं खुलेआम मलबा नदियों में उड़ेल रही हैं। जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी के दूरस्थ बांसी गांव के लिए तीन माह से लोनिवि की ओर से जवाड़ी-कोटली-बांसी मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधीनस्थ ठेकेदार की ओर से मलबा अलकनंदा नदी में गिराया जा रहा है। नदी किनारे जगह-जगह पर बड़े-बड़े मलबे के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके बाद भी जिले के आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को यह नजर नहीं आ रहा है। उक्रांद के वरिष्ठ नेता किशोरीनंदन डोभाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल व देवेंद्र चमोली ने डीएम से संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। साथ ही उसे चिह्नित डंपिंग जोन में मलबा डालने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed