फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Akshay will be marketing John Buchanan's company launch tee sports products

जॉन बुकानन की कंपनी लांच टी के खेल उत्पादों की मार्केटिंग करेंगे अक्षज

Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay will be marketing John Buchanan's company launch tee sports products
जूनियर बुमराह के नाम से पहचान बना चुके सात वर्षीय अक्षज त्रिपाठी आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जॉन बुकानन की कंपनी में लांच टी में बनने वाले खेल उत्पादों की मार्केटिंग करेंगे। भारत में इन उत्पादों की मार्केटिंग की कोलकाता की एड्ज गुरू कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

चोपड़ा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी व रेखा डंगवाल त्रिपाठी के सात वर्षीय पुत्र अक्षज के रग-रग में क्रिकेट रचाबसा है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह बॉलिंग एक्शन व सटीक यार्कर से सिंगल स्टंप को हिट करने के वीडियो ने अक्षज को जूनियर बुमराह के नाम से नई पहचान दे दी है। वीडियो को देखकर जॉन बुकानन ने अपने कोलकाता व दिल्ली में तैनात स्टाफ से इस प्रतिभा के बारे में जानकारी मांगने के साथ वीडियो शूट कर भेजने को कहा था। स्टाफ द्वारा दो सप्ताह पूर्व देहरादून पहुंचकर अक्षज के साथ एक स्टेडियम में वीडियो शूट किया। लांच टी कंपनी के माध्यम से एड्ज गुरु कंपनी ने इस वीडियो को 18 मार्च की शाम को लांच किया, जिसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला समन्वयक प्रशांत बिष्ट, अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी का कहना है कि अक्षज ने उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए नए द्वार खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed