{"_id":"619bc9171dc4b01f656e0a08","slug":"agriculture-horticulture-and-tourism-development-fair-started-rudrapryag-news-drn396790360","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि, औद्यानिक एवं पर्यटन विकास मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि, औद्यानिक एवं पर्यटन विकास मेला शुरू
विज्ञापन
पांच दिवसीय कृषि, औद्यानिक एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। पहाड़ के गांधी के नाम से प्रसिद्ध व उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले जखोली के पहले ब्लॉक प्रमुख स्व. इंद्रमणि बडोनी व वीर भड माधो सिंह भंडारी की मूर्तियों का ब्लॉक परिसर में पूजा-अर्चना के साथ अनावरण किया गया। मेले का पहला दिन लोक गायिका करिश्मा शाह, रोहन भारद्वाज और स्कूली बच्चों के नाम रहा। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पांच दिवसीय मेला की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा मेला में लगे विभागीय व सामाजिक संस्थाओं के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जानकारी अर्जित की। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र सिंधवाल, क्षेपं सदस्य आशीष नेगी आदि मौजूद थे।
लोक गीतों की रही धूम
मेले के पहले दिन लोक गायिका करिश्मा शाह व रोहन भारद्वाज के गीतों की धूम रही। पंचनाम देवताओं के आह्वान के साथ शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
लोक गीतों की रही धूम
मेले के पहले दिन लोक गायिका करिश्मा शाह व रोहन भारद्वाज के गीतों की धूम रही। पंचनाम देवताओं के आह्वान के साथ शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन