फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agastyamuni tops in folk songs, folk dance and solo

लोकगीत, लोकनृत्य व एकांकी में अगस्त्यमुनि अव्वल

Fri, 31 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Agastyamuni tops in folk songs, folk dance and solo
जिलास्तरीय युवा महोत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत व एकांकी नाटक में अगस्त्यमुनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ऊखीमठ व जखोली को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

जिलास्तरीय युवा महोत्सव समारोह का विधायक भरत सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो, उन्हें अवसर व मंच प्रदान हो, इसके लिए एकजुट प्रयास करने होंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी केएन गैरोला ने बताया कि प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें तीन टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य और एकांकी नाटक में अगस्त्यमुनि ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लोकगीत व एकांकी में ऊखीमठ द्वितीय व लोकनृत्य में जखोली द्वितीय रहा। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल, रंगकर्मी अतुल शाह, अंकित रावत, मनोज थापा, किशन सिंह रावत, ममंद अध्यक्ष संगीता डोभाल, मदन भारती, ओपी पोखरियाल, अकांक्षा डोभाल, रंजू कप्रवाण, रजनी, मोनिका, संगीता कप्रवाण, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लोकगीत में कोट व एकांकी में पोखड़ा ने मारी बाजी
पौड़ी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से नगरपालिका सभागार में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 14 ब्लाकों की टीमों ने हिस्सा लिया। महोत्सव के तहत आयोजित लोकगीत व लोकनृत्य में कोट व एकांकी नाटक में पोखड़ा ब्लाक ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। महोत्सव में लोकगीत में कोट ब्लाक पहले, रिखणीखाल दूसरे, थलीसैंण तीसरे व खिर्सू चौथे स्थान पर रहे। लोकनृत्य में कोट ब्लाक ने पहला, पोखड़ा ने दूसरा, जयहरीखाल ने तीसरा व एकेश्वर ने चौथा स्थान पाया। एकांकी नाटक में पोखड़ा ब्लाक ने पहला, कोट ने दूसरा, एकेश्वर ने तीसरा व नैनीडांडा ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल, लोक गायक मनोज रावत, अंजुल, वीरेंद्र खंकरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed