फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agastya XI defeated Kedar XI by six runs

Rudraprayag News: अगस्त्य इलेवन ने केदार इलेवन को छह रन से हराया

Thu, 11 Jan 2024 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Agastya XI defeated Kedar XI by six runs
विजेता टीम के आयुष चमोला को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
विज्ञापन

लीग में प्रदर्शन के तहत किया जाएगा जिला क्रिकेट टीम का चयन
अगस्त्यमुनि। सीनियर जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अगस्त्य इलेवन ने केदार इलेवन को 6 रन से हराकर अपने नाम किया। विजेता टीम के आयुष चमोला को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के प्रदर्शन के आधार पर जिला क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा, जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए अगस्त्य इलेवन की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 206 रन बनाए। टीम की तरफ से आयुष चमोला ने 72 रन की पारी खेली। आयुष देवरानी ने 43 व निहार कंडारी ने 37 रन बनाए। केदार इलेवन की ओर से राकेश, महावीर, जयदीप और अरविंद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केदार इलेवन की टीम 200 रन बनाकर आउट होकर 6 रन से मैच हार गई। टीम के लिए प्रियांशु कठैत और प्रियांशु रावत ने 50-50 रन बनाए। वहीं, विजेता टीम के नितिन व प्रिंस ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि खेलों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यूसीएल के अध्यक्ष इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि सीएयू के सचिव महिम वर्मा के नेतृत्व में उत्तराखंड में क्रिकेट आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर गोल्ड कप प्रतियोगिता के अध्यक्ष राजीव दत्ता और सीएयू के आब्जर्बर संतोष गैरोला, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, सचिव अरुण तिवारी ने विचार रखे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, अरूण चौधरी, सुरेंद्र राणा, प्रशांत बिष्ट, मनवर नेगी, सौरव बिष्ट, दीपक रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed