{"_id":"d3692424e35835131da8939977b8af3b","slug":"again-theft-protests-by-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हुई चोरी, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हुई चोरी, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी मयाली क्षेत्र के सांकला बाजार में शुक्रवार रात को चोरों ने सात दुकानों के ताले व शटर तोड़कर हजारों रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित व्यवसायियों ने इस संबंध में चौकी में तहरीर देते हुए चोरों का पता लगाने की मांग की है।
एक माह में जखोली क्षेत्र में चोरी की दस घटनाएं हो चुकी हैं।
इसमें एक का भी ुलासा नहीं हो पाया है। शुक्रवार रात को सांकला में चोरों ने बृजमोहन गोदियाल, भुवनेश्वर प्रसाद, चंद्रप्रकाश, रमेश कोठारी, सुनील कोठारी, प्रमोद कोठारी व विनोद प्रसाद की दुकानों का शटर व ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।
इससे पहले चोर तुनेटा, धारकोट, देवल में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
चोरी की बढ़ती घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए शनिवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख चैन सिंह पंवार, ग्राम प्रधान हाथी राम कोठारी के नेतृत्व में ग्रामीणों व व्यापारियों ने चौकी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले देवल में भी लाखों की मूर्ति चोरी हो गई थी। इसके बाद भी निरंतर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इधर, मयाली चौकी इंचार्ज एमएल शाह ने कहा कि सभी मामलों में जांच की जा रही है।
जल्द ही चोरों का पता लगा दिया जाएगा।