फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   After voting, now the candidates engaged in counting of votes

मतदान के बाद अब वोटों के गणित में जुटे प्रत्याशी

Tue, 15 Feb 2022 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
After voting, now the candidates engaged in counting of votes
मतदान के बाद अब किस बूथ पर किसे कितना वोट मिला, इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। जिले की दोनों विस सीट पर प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ वोट के गणित पर चर्चा की। रुद्रप्रयाग विस में भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने अपने-अपने कार्यालयों में कार्यकर्ताओं के साथ बूथवार वोटों पर चर्चा की। उधर, केदारनाथ विस में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व विस संयोजक वाचस्पति सेमवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए वोट को लेकर विचार-विमर्श किया। जबकि निर्दलीय कुलदीप रावत सहित अन्य प्रत्याशी भी बूथवार वोट के गणित का समीकरण जुटाने में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed