फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   After the fury of the pilgrims, DDMA stopped the blasts

तीर्थपुरोहितों के रोष के बाद डीडीएमए ने रोके विस्फोट

Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
After the fury of the pilgrims, DDMA stopped the blasts
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे हिमखंडों के चटकने का खतरा बना हुआ है। वहीं धाम में मौजूद तीर्थपुरोहितों के विरोध के बाद कार्यदायी संस्था ने विस्फोट रोक दिए हैं। तीर्थपुरोहितों ने शासन-प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें केदारनाथ निर्माण कार्य के दौरान विस्फोट किया जा रहा है। तीर्थपुरोहित इसका विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया संगम घाट के पास बोल्डर तोड़ने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से आए दिन तीन से चार विस्फोट किए जा रहे हैं। जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ में जब से पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुए हैं, यहां कई मौकों पर विस्फोट किए गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र की पहाड़ियां कच्ची हो गई हैं। इससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है। वहीं डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल का कहना है कि नए घाट के निर्माण के लिए 11 मीटर खुदाई होनी है। 9 मीटर खुदाई हो चुकी है। नीचे काफी भारी बोल्डर लगे हैं। इन्हें तोड़ने के लिए कंट्रोल ब्लास्टिंग की गई थी लेकिन तीर्थपुरोहितों के विरोध के बाद से ठेकेदार को विस्फोट न करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने दिए जांच के आदेश
सोशल मीडिया पर केदारनाथ में विस्फोट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम मनुज गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ऊखीमठ के एसडीएम जितेंद्र कुमार को पूरे प्रकरण के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम ने बताया कि वीडियो को कई बार देखने के बाद पता चल रहा है कि विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट क्यों किया गया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने भी जताई चिंता
वाडिया संस्थान से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों में विस्फोट पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि पूरा क्षेत्र कच्चा है और पहले से अति संवेदनशील है। बरसात के मौसम में विस्फोट से बड़े हिस्से में भूस्खलन व भूधंसाव हो सकता है। साथ ही जो निर्माण हो रखा है, वह भी धंस सकता है। केदारनाथ की भौगोलिक परिस्थितियों और पूर्व में हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए वहां कम से कम स्थायी निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed