फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Adorable Lord Kartikeya will take bath in Kumbh on 25th

25 को कुंभ स्नान करेंगे आराध्य भगवान कार्तिकेय

Sun, 04 Apr 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Adorable Lord Kartikeya will take bath in Kumbh on 25th
भगवान कार्तिकेय की डोली 25 अप्रैल को हरिद्वार कुंभ में स्नान करेगी। अगले दिन डोली अपने मूल मंदिर कार्तिक स्वामी पहुंचेगी। कुंभ स्नान के सफल संचालन को लेकर समितियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों व ग्रामीणों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

कनकचौंरी में कार्तिक स्वामी मंदिर समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल को क्रौंच पर्वत तीर्थ में आचार्यगणों द्वारा पंचांग पूजन होगा। इस मौके पर कुंभ स्नान में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। 23 को पूजा अर्चना से साथ भगवान कार्तिकेय की डोली कनकचौरी पहुंचेगी। जहां पर भगवान की मूर्ति को रथ में विराजमान करते हुए कुंभ स्नान के लिए प्रस्थान होगा। घिमतोली, खड़पतियां, चोपता, दुर्गाधार, मयकोटी, सतेराखाल, रुद्रप्रयाग, धारी, देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए यात्रा हरिद्वार पहुंचेगी। जहां पर तय तिथि पर कुंभ स्नान के बाद 26 को डोली वापसी में अगस्तयमुनि पहुंचेगी। इसके बाद आगामी 1 जून तक आराध्य यहीं प्रवास करेंगे। जबकि 2 जून से गांवों का भ्रमण करते हुए भगवान कार्तिकेय श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछेंगे। जबकि 5 जून को कार्तिकेय की डोली मूल स्थान कार्तिक स्वामी पहुंचेगी। बैठक में प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सचिव बलराम नेगी, सचिव रघुवीर सिंह नेगी, मंजू देवी समेत समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed