फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Admisiion open From first August

पंत विवि: एक से 15 अगस्त तक चलेगी स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Admisiion open From first August
पंतनगर विवि का प्रशास निक भवन। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वर्ष 2020-21 की स्नातक प्रवेश परीक्षा इस बार कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दी गई है। इसके स्थान पर 12वीं के तीन विषयों के अंकों की मेरिट बनाकर पहली अगस्त से 15 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा। पीजी और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा सितंबर में होगी। चेयरमैन डॉ. केपी रावरेकर की अध्यक्षता में 15 जुलाई को हुई एडमिशन कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संयोजक प्रवेश डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्नातक, पीजी और पीएचडी में प्रवेश के संबंध में एडमिशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें तय हुआ कि स्नातक स्तर में प्रवेश इस वर्ष 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किए जाएं। इसमें मेरिट का आधार अलग-अलग बनाया गया है। जिस अभ्यर्थी ने ऑनलाइन फार्म भरते समय कोड-1 भरा था, उसके फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के अंक जोड़ कर, जबकि कोड-2 में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथमेटिक्स के अंक जोड़ कर एवं कोड-3 में जिन अभ्यर्थियों का 12वीं कक्षा में कृषि विषय था, उसमें कृषि विषय से संबंधित सर्वोत्तम तीन विषयों के अंक जोड़ कर मेरिट बनाई जाएगी। इस प्रक्रिया को पहली अगस्त से 15 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। बताया कि अभ्यर्थियों को यह सूचना भी दी गई है कि एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच जिन अभ्यर्थियों को मेरिट से संबंधित प्रक्रिया को नहीं अपनाना है, वह ऑनलाइन फार्म भरते समय जमा की गई अपनी फीस वापस ले सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रक्रिया को अपनाना है वह अपने 12वीं के अंकों को कोड के अनुसार ऑनलाइन भर कर भेज सकते हैं। पीजी व पीएचडी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा सितंबर में होगी। इसके लिए विद्यार्थी अपने घर पर बैठकर भी परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई तिथि निश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन अभ्यर्थियों के पास स्मार्टफोन व लैपटॉप होना अनिवार्य है, यदि उनके पास यह सब गैजेट्स नहीं हैं तो वह पास के साइबर कैफे में जाकर इस परीक्षा को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed