{"_id":"d25ec246a638091f8be47e1b7a6ed3d3","slug":"additional-classes-of-students-in-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी में भी छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी में भी छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 07 Jan 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर कोटतल्ला प्राथमिक विद्यालय के बच्चे जहां पढ़ाई में अव्वल हैं, वहीं वहीं कंप्यूटर संचालन में भी माहिर हैं। शिक्षक सत्येंद्र भंडारी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। 31 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय के बच्चे ब्लाक व जिला स्तरीय खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और भूमि संरक्षण अधिकारी एसएस वर्मा का कहना है कि बीते दिसंबर माह में कोटतल्ला विद्यालय में जाने का मौका मिला। वहां पठन-पाठन का स्तर अन्य विद्यालयों से बहुत अच्छा है। बच्चों को कंप्यूटर और जनरल नॉलेज का ज्ञान भी अच्छा है।
नए भवन के लिए हुआ भूमि पूजन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटतल्ला के नए भवन के लिए भूमि पूजन किया गया। विश्व बैंक से मिले 55 लाख रुपये में स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को भवन के लिए पुजारी जगदंबा जसोला ने पूजा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी, शिक्षक सत्येंद्र भंडारी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शशि चौधरी, गिरीश चंद्र नौटियाल, देवराघवेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटतत्ला का जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर वहां की गतिविधियों की सराहना की है। मुझे खुशी है कि कोई शिक्षक दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात होकर भी बच्चों को हर विधा में पारंगत करने में जुटे हैं। मैं जल्द ही विद्यालय के निरीक्षण के लिए जाऊंगा। - सुभाष चंद्र भट्ट, सीईओ रुद्रप्रयाग