फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Accused of setting up plant in forest land without no objection

बिना अनापत्ति के वन भूमि में प्लांट लगाने का आरोप

Thu, 10 Jun 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of setting up plant in forest land without no objection
केदारघाटी में ग्राम पंचायत शेरसी के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि पर बिना एनओसी के वन पंचायत की भूमि को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। कहा कि ग्राम पंचायत व ग्रामीणों से बिना बातचीत किए ही एनएच ने हॉट मिक्स प्लांट लगाने के लिए उनके संपर्क मार्ग व जंगल को नुकसान पहुंचाया है। प्रधान ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एनएच व वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शेरसी के ग्राम प्रधान सरला देवी व किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल का कहना है कि कार्यदायी संस्था व एनएच द्वारा ग्राम पंचायत शेरसी की वन भूमि पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र, वन पंचायत के प्रस्ताव के भूमि को नुकसान पहुंचाया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर जंगल में मलबा डालकर वन संपदा को नष्ट किया जा रहा है। इधर, एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि वे स्वयं शेरसी जाकर वहां एनएच के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed