फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A two-hour blockade occurred due to a falling stone on the Kedarnath Highway, and an ambulance was also stranded.

Rudraprayag News: केदारनाथ हाईवे पर पत्थर गिरने से दो घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Sun, 10 May 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 10 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
A two-hour blockade occurred due to a falling stone on the Kedarnath Highway, and an ambulance was also stranded.
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। केदारनाथ हाईवे पर रविवार को जवाहर नगर और पेट्रोल पंप के बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात बंद हो गया। ऐसे में यहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंसे रहे जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पत्थरों को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग खोल गया और वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह बताया कि पत्थर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर लग रहा जाम
गुप्तकाशी। गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे मंदिर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ गया है। मार्ग संकरा होने के कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। यात्री मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से छोटे वाहनों से मंदिर तक पहुंच रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने बताया कि मंदिर मार्ग ही स्वास्थ्य केंद्र और कई विद्यालयों का रास्ता है। पिछली यात्रा व्यवस्था बैठक में इस मार्ग को वन-वे किए जाने का सुझाव दिया गया था। वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि यात्राकाल के लिए मार्ग वन-वे किया गया है। इंटर कॉलेज की ओर से प्रवेश और मधुवन चौक की ओर से निकासी की व्यवस्था बनाई गई है। यदि इसका पालन नहीं हो रहा है तो सख्ती बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed