{"_id":"61a3868049e56d492a6bfc62","slug":"a-grand-welcome-to-the-sky-who-conquered-mount-everest-rudrapryag-news-drn397284832","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले आकाश का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले आकाश का भव्य स्वागत
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले के जीआईसी चोपता में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले आकाश नेगी को सम्मानित करते हुए ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले जाखणी गांव निवासी आकाश नेगी का जीआईसी चोपता में स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर आकाश ने अपने अनुभव भी साझा किए।
जाखणी गांव निवासी व संयुक्त राष्ट्र संघ अमेरिका (न्यूयार्क) में कार्यरत मातबर सिंह नेगी व संतोष नेगी के सुपुत्र आकाश नेगी ने इस वर्ष 23 मई को माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराया था। वे, अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते शनिवार को अपने गांव जाखणी पहुंचने पर आकाश एवं उनके परिवार का स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय जनता ने जीआईसी चोपता में संयुक्त रूप से आयोजित सम्मान समारोह में स्वागत किया। प्रधानाचार्य परमवीर सिंह कुंवर ने कहा कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में आकाश ने क्षेत्र ही नहीं जनपद व राज्य को नई पहचान दी है। शिक्षाविद् खेम सिंह नेगी व दिगंबर सिंह राणा ने कहा कि विदेश में रहने के बाद भी आकाश व उनके पिता मातबर सिंह नेगी का अपने गांव और क्षेत्र के प्रति स्नेह है। इस दौरान आकाश की बहन अभिलाषा जो पायलट हैं, ने छात्राओं को करियर संबंधी जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर विनोद किमोठी, विनोद पंवार, दीपक भंडारी, कुसुम सती, लक्ष्मण सिंह बत्र्वाल, एमएस राणा, शिवराज सिंह नेगी, उर्मिला चमोला आदि मौजूद थे।
चार चोटियां फतेह कर चुके हैं आकाश
7 महाद्वीपों के 7 पर्वतों को फतह करने का सपना संजोएं आकाश नेगी अब तक चार पर्वतों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। वह, अब तक अफ्रीका के माउंट क्लीमंजारो, अमेरिका की माउंट डेनाली, दक्षिण अमेरिका की एकॉनकागुआ और एशिया की माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य यूरोप, अंटार्कटिका और आस्ट्रेलिया की ऊंची चोटियों पर पर्वतारोहण का है।