{"_id":"14-53404","slug":"Rudraprayag-53404-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीपी का भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीपी का भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन
Rudraprayag
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने एश्योर्ड कैरियर प्रोगेशन (एसीपी) का भुगतान शीघ्र न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय उच्चाधिकारियाें को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिला मुख्यालय में एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष केसी देवली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि औषधी एवं अन्य सामान का ढुलान अस्पताल तक करने की जिम्मेदारी जिला कार्यालय की है, लेकिन यह ढुलान जबरन फार्मेसिस्टाें से करवाया जा रहा है। समय से देयकाें का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। बैठक में फार्मेसिस्टाें का उपार्जित अवकाश, भविष्य निधि, बैंक ऋण फार्म पर वेतन प्रमाणित करने, छठवें वेतनमान के एरियर का 30 प्रतिशत मिलने से वंचित फार्मेसिस्टाें को शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। संचालन जिला मंत्री एमपी मैठाणी ने किया। इस मौके पर यूसी शुक्ला, किशन लाल आर्य, सते सिंह रावत, दिनेश चंद्र भट्ट, विष्णुदत्त उनियाल, राकेश चंद्र मैठाणी, डीएस नेगी, यशपाल सिंह, हुकुम सिंह, भगवती प्रसाद, अमित दरमोड़ा और मायाराम पुरोहित आदि उपस्थित थे।