{"_id":"14-52981","slug":"Rudraprayag-52981-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया बलि राजा उत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया बलि राजा उत्सव
Rudraprayag
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। दीपावली पर्व पर महर्षि अगस्त्य मंदिर परिसर में बलिराजा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपावली के लिए मंदिर परिसर से प्रथम दीपक ले गए। मान्यता है कि अगस्त्य मंदिर से लाए हुए दीये से घर में रोशनी करने से ईष्ट कृपा, मां लक्ष्मी जी के वास के साथ-साथ सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
मंगलवार को बड़ी दीपावली के मौके पर सांय लगभग साढ़े चार बजे से बलिराजा पूजा शुरू की गई। भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा के लिए मंदिर परिसर में चावल और धान के दानों से भगवान वामन, दानवीर राजा बलि तथा गुरु शुक्राचार्य आदि की आकृतियां उकेरी गई थी। बलि राजा पूजन के बाद मंदिर में बड़ी आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसके बाद दीपोत्सव शुरू हुआ। इसके बाद दूर-दूर से आए श्रद्धालु मंदिर परिसर से एक-एक दीपक अपने घराें में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए ले गए।