{"_id":"14-52914","slug":"Rudraprayag-52914-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व उपनिरीक्षक को कुचलने वाला बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व उपनिरीक्षक को कुचलने वाला बंदी
Rudraprayag
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के समीप राजस्व उपनिरीक्षक (आरएसआई) को कुचलने वाले वाहन चालक को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया। पुलिस ने वाहन सीज कर लिया है। मृतक आरएसआई के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक केे विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार रात अगस्त्यमुनि से बाइक में घर वापस लौट रहे आरएसआई अरुण पुरोहित (निवासी क्वीली) को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया था। रविवार को अगस्त्यमुनि पुलिस को एक छोटे वाहन में डेंटिंग-पेंटिंग कराए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने पूछताछ की, तो वाहन चालक का नाम-पता मालूम चल गया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक नरेश कुमार पुत्र गोविंद लाल निवासी दरमोला थापल को तिलवाड़ा के समीप पकड़ा गया है। उसने हादसे की बात स्वीकारी है।