फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सरकार के खिलाफ शुरू होगी जंग

सरकार के खिलाफ शुरू होगी जंग

Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/कीर्तिनगर। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में पूर्व कबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी की मौजूदगी में सदस्यता अभियान और विधान सभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की हार पर चर्चा हुई। इस मौके पर उत्तरकाशी दैवीय आपदा में मारे गए लोगों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मातबर कंडारी ने कहा कि एक माह बाद सरकार के खिलाफ जंग शुरू होगी। उत्तरकाशी में आपदा प्रभावितोें का दुखदर्द दूर करने में सरकार असफल रही है। दमयंती प्रकरण पर सीएम कह रहे हें कि गलती हो गई, ऐसा चलता रहा, तो जनता का क्या होगा? टिहरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर कंडारी ने कहा कि यदि मैंने गरीबों के हितों के लिए कुछ कार्य किया है, तो संगठन को इस पर विचार करना चाहिए। सर्वेक्षण कर प्रत्याशी को टिकट दिया जाना चाहिए। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, जिलाध्यक्ष बाचस्पति सेमवाल, आशा नौटियाल और जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार के गलत निर्णय के कारण जनता परेशान है। वहीं कीर्तिनगर में क्षेत्र भ्रमण के बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों लोग परेशान हैं और कांग्रेस सरकार के मंत्री सैर-सपाटे में व्यस्त हैं। श्रीनगर में बनी झील के कारण धारी गांव को हुई क्षति की पूर्ति कंपनी को करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed