फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सोमवार रात्रि को केदारनाथ में भारी बर्फबारी, 4 फीट बर्फ जमी

सोमवार रात्रि को केदारनाथ में भारी बर्फबारी, 4 फीट बर्फ जमी

Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात्रि को केदारनाथ में भारी बर्फबारी, 4 फीट बर्फ जमी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में सोमवार रात को सीजन की सबसे भारी बर्फबारी हुई। रातभर हुई बर्फबारी के दौरान यहां चार फीट से अधिक ताजा बर्फ जम गई है। मंदिर परिसर समेत केदारपुरी में लगभग 13 फीट बर्फ जमी है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केदारनाथ धाम में एक माह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हर दूसरे या तीसरे दिन यहां बर्फबारी हो रही है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। विगत 21 जनवरी से केदारपुरी में अंधेरा पसरा है, जबकि पानी की पाइप लाइन बर्फ में दबी हुई है। संचार सेवा की स्थिति भी खस्ताहाल है। बीएसएनएल का टॉवर जनरेटर के सहारे चल रहा है, जिससे दिन में सिर्फ आधा या एक घंटे ही इसका संचालन हो पा रहा है। ऐसे में धाम में संपर्क बमुश्किल से हो रहा है। यहां मौजूद कै. सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को देर शाम सात बजे से शुरू बर्फबारी रातभर जारी रही। इस सीजन की यह अब तक की सबसे तेज बर्फबारी रही। मंगलवार सुबह देखा तो मंदिर परिसर सहित मंदिर मार्ग और अन्य स्थानों पर चार फीट से अधिक नई बर्फ जमी हुई थी। उन्होंने बताया कि धाम में अब लगभग 13 फीट तक बर्फ मौजूद है। अगर, मौसम का मिजाज यही रहा तो आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed