फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पर्यटन डेस्टिनेशन चिरबटिया में होने वाले कार्यो का खाका तैयार

पर्यटन डेस्टिनेशन चिरबटिया में होने वाले कार्यो का खाका तैयार

Tue, 12 Feb 2019 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन डेस्टिनेशन चिरबटिया में होने वाले कार्यो का खाका तैयार

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पर्यटन डेस्टिनेशन में शामिल चिरबटिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर दी है। इस क्षेत्र को साहसिक खेलों के हब के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन संरक्षण के लिए यहां ईको लॉग हट्स बनाई जाएंगी।

टिहरी और रुद्रप्रयाग जनपद की सीमा पर स्थित चिरबटिया को उत्तराखंड शासन द्वारा पर्यटन डिस्टेशन के रूप में विकसित करने निर्णय लिया गया। अब, प्रशासन व पर्यटन विभाग इस क्षेत्र में होने वाले कार्यों का खाका तैयार कर दिया है। यहां चिरबटिया-खलवा, चिरबटिया-राई, पवालीकांठा सहित अन्य प्राचीन ट्रेकिंग रूट को विकसित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही माउंट बाइकिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस पूरे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पांच व्यू प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। इन व्यू प्वाइंट के डिजायन लगभग तैयार कर दिए गए हैं। यहीं नहीं चिरबटिया क्षेत्र के घने जंगलों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जंगल सवारी कर सकेंगे। साथ ही यहां बायोडायवर्सिटी पार्क (जैव विविधता उद्यान) विकसित किया जाएगा। लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत विभाग को 10 आवेदन भी मिल चुके हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर आयुक्त से खुशी व्यक्त करते हुए चिरबटिया का यूनिक सेल प्वाइंट (यूएसपी) पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed