{"_id":"5ab92a524f1c1b2c678b4cae","slug":"81522084434-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाग्नि से क्षतिग्रस्त 33 केवी विद्युत लाइन, केदारघाटी में 18 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाग्नि से क्षतिग्रस्त 33 केवी विद्युत लाइन, केदारघाटी में 18 घंटे गुल रही बिजली
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा/ऊखीमठ। तिलवाड़ा व रामपुर के बीच ऊपरी तरफ के जंगलों में लगी भीषण आग से ऊर्जा निगम की 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण केदार घाटी में 18 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। निगम द्वारा लाइन की मरम्मत कर सोमवार सुबह 11 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई है।
बीते रविवार को दोपहर बाद तीन बजे तिलवाड़ा-रामपुर के बीच जंगल में आग लग गई थी। इस दौरान दो अधजले पेड़ वहां से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन के तारों पर गिर गए, जिससे तारें टूट गईं। तारों के टूटते ही कंट्रोल रूम से बिजली स्वत: ही बंद हो गई, अन्यथा वनाग्नि भयावह रूप ले सकती थी। ऐसे में अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, कालीमठ सहित केदारनाथ के अलावा 100 से अधिक गांवों में की बिजली गुल हो गई थी। सोमवार प्रात: 11 बजे विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई। एसडीओ अर्चित भट्ट ने बताया कि तिलवाड़ा-रामपुर के बीच जंगल में अधजले पेट टूटने से पोल ढह गया था और करीब 50 मीटर क्षेत्र में चारों तारें टूट गई थीं। वनाग्नि के चलते कई जगहों पर इस तरह का खतरा बना हुआ है।