{"_id":"5ab6849b4f1c1b53408b4bb5","slug":"81521910939-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति करना होगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति करना होगा जागरूक
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा। महिला एवं बाल विकास की ओर से किशोरी शक्ति योजना के तहत सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस मौके पर किशोरियों को उनके अधिकारों के साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
सुमाड़ी में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष ऊषा सकलानी व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रंजना गैरोला भट्ट ने किशोरियों को गुड एंड बैड टच, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल तस्करी आदि के बारे में बताया। उन्होंने किशोरियों स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी दी। किशोर बोर्ड के सदस्य नरेंद्र सिंह कंडारी ने जिला स्तर पर बच्चों व किशोरियों का डाटा बैंक तैयार करने की बात कही। सुनीत सिंह के संचालन में पहले दिन सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में 25 किशोरियों सहित अन्य छोटे बच्चे मौजूद थे।