{"_id":"59d3c3634f1c1bc1538b5934","slug":"81507050339-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप प्रभावित कालीमठ घाटी का किया जाए भू-गर्भीय सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप प्रभावित कालीमठ घाटी का किया जाए भू-गर्भीय सर्वेक्षण
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत कोटमा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 48 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान भूकंप के पीड़ितों ने एक स्वर में मुआवजे की मांग की।
राजकीय इंटर कालेज कोटमा में आयोजित तहसील दिवस में विमल चंद्र शुक्ला ने कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की तपस्थली पवालियां में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। जाल तल्ला के ग्रामीणों ने वर्ष 2013 से गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन से सुरक्षा और नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मंांग की। पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह ने इस वर्ष फरवरी में कालीमठ घाटी में आए भूकंप से प्रभावित घाटी का भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराए जाने की बात कही। मौके पर प्रभावितों व जनप्रतिनिधियों ने एक सुर से मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने रुच्छ महादेव में क्षतिग्रस्त स्नानघाट, पुल और हॉल का पुनर्निर्माण नहीं होने पर रोष जताया। इस मौके पर जाल मल्ला के ग्रामीणों ने चौमासी तक रसोई गैस आपूर्ति किए जाने की मांग की। सीडीओ डीआर जोशी ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार अबरार अहमद, प्रमुख संतलाल शाह, जिला पंचायत सदस्य संगीता देवी सहित कालीमठ घाटी के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो