{"_id":"5c8fedf2bdec22140b20971c","slug":"71552936434-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों में गुस्सा
विज्ञापन
लालपुर। मलसा दरऊ मार्ग से अवैध खनन और भारी वाहन निकलने से नाराज ग्रामीणों ने पक्की खमरिया तिराहे पर गाड़ियों को रोककर जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रदर्शन कर प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सोमवार सुबह ग्राम पक्की खमरिया, सैजनी, मिलक, चकौनी आदि गांव के ग्रामीण तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने भारी वाहन और अवैध खनन के डंपरों को रोककर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इससे निर्माण के छह माह के भीतर ही सड़क टूटने लगी है। टोल बचाने के चक्कर में कई वाहन इस मार्ग से निकल रहे हैं। अवैध खनन के वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर नहीं होने से इस सड़क पर धड़ल्ले से भारी वाहन गुजर रहे हैं। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने खुद ही जाम खोल दिया। वहां मोहित कक्कड़, रोहित कालड़ा, निशान सिंह, सुखदेव सिंह, बिल्लू धमेजा, रजत सिंह, राजेन्द्र गंडा, मिक्कू यादव, देवेन्द्र सिंह, विषाल, राम लखन, इंदल, प्रगट सिंह आदि थे।