{"_id":"5c8d431ebdec22764d26e4af","slug":"61552761630-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाई
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन पुलिस का कहना है कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मजदूरी करने वाली सुमित्रा बढ़ई पत्नी स्व. बुद्धिमंत बढ़ई यहां ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में बेटे हरीश, बहू और बेटी शांति (18) के साथ रहती है। शनिवार को शांति काम कर गई थी। इस दौरान हरीश, उसकी पत्नी और शांति घर पर थे। हरीश के मुताबिक देर शाम को शांति अपने कमरे में गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। जब वह उसे बुलाने के लिए कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो शांति कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी थी। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शांति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन पुलिस का कहना है कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।