फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शीतकाल में भी केदारनाथ में मुस्तैद रहेगी पुलिस की टीम

शीतकाल में भी केदारनाथ में मुस्तैद रहेगी पुलिस की टीम

Sun, 11 Nov 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
शीतकाल में भी केदारनाथ में मुस्तैद रहेगी पुलिस की टीम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की सुरक्षा को लेकर शीतकाल में भी पुलिस तैनात रहेगी। कपाट बंद होने के बाद से यहां चौकी प्रभारी सहित 12 जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

9 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद से धाम में सिर्फ पुनर्निर्माण का कार्य कर रही संस्था डीडीएमए(लोनिवि), सिंचाई विभाग और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के मजदूर व कुछ अधिकारी मौजूद है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा सर्वोपरी है। सर्दियों में लगातार बढ़ रही ठंड और आए दिन होने वाली बर्फबारी के बावजूद आगामी यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ में चरणबद्ध तरीके से 15-15 दिन के लिए पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 29 अप्रैल को बाबा केदार की यात्रा शुरू होने पर 73 पुलिस जवान तैनात किए गए थे, लेकिन कपाट बंद होने के बाद से अब सब इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक सहित 12 जवान मौजूद हैं। तैनात टीम से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। विदित हो कि जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ समय-समय पर होने वाली वीआईपी भ्रमण के चलते शीतकाल में भी पुलिस अपनी ड्यूटी देती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed