फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आवारा पशुओं के साथ नगर पंचायत में गरजी भटवाड़ी व डंगवाड़ी की महिलाएं

आवारा पशुओं के साथ नगर पंचायत में गरजी भटवाड़ी व डंगवाड़ी की महिलाएं

Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
आवारा पशुओं के साथ नगर पंचायत में गरजी भटवाड़ी व डंगवाड़ी की महिलाएं
ऊखीमठ। भटवाड़ी व डंगवाड़ी की महिलाओं ने आवारा मवेशियों को नगर पंचायत कार्यालय में लाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अध्यक्ष व ईओ का घेराव कर कहा, कि आवारा पशु उनकी खेती चौपट कर चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत सुध नहीं ले रही है। उन्होंने अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत की डंगवाड़ी व भटवाड़ी वार्ड की महिलाएं आवारा पशुओं को खेतों से हांककर कार्यालय में पहुंची। उन्होंने पंचायत पर आवारा पशुओं के संरक्षण न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या का त्वरित निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समस्या पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर वह नगर पंचायत के विरुद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निकाय प्रबंधन की होगी। इस पर, अध्यक्ष विजय सिंह और ईओ धर्मानंद शर्मा ने महिलाओं से वार्ता कर उन्हें बताया कि नगर क्षेत्र के आवारा पशुओं को जैबीरी में निर्मित आपदा केंद्र में अस्थायी तौर पर रखा जाएगा। इन पशुओं को देखरेख के लिए एक कर्मी को भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा कांजी हाउस निर्माण के लिए भूमि चयन का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा, जिसके बाद महिलाएं शांत हुई। प्रदर्शन करने वालों में कमला रावत, अनीता देवी, दीपा देवी, संतोषी देवी, सरिता देवी, गीता देवी, प्रकाश गुसाई, विजेंद्र नेगी आदि थे। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत किमाणा ग्रामीणों ने भी उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, प्रमोद त्रिवेदी, ममंद अध्यक्ष रजनी देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed