फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   19/20 फरवरी को अगस्त्यमुनि में हिलांस मेला का आयोजन

19/20 फरवरी को अगस्त्यमुनि में हिलांस मेला का आयोजन

Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
19/20 फरवरी को अगस्त्यमुनि में हिलांस मेला का आयोजन
रुद्रप्रयाग। स्थानीय उत्पादों के बाजारीकरण व प्रचार-प्रसार के लिए एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के सहयोग से 19 व 20 फरवरी को क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में दो दिवसीय हिलांस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि हिलांस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय काश्तकारों के उत्पादों को बाजार मुहैया कराना है। जिले के पंजीकृत 282 होटल व्यसायियों को मेले में आमंत्रित किया गया है। मेले में विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से मेलार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि मेले में कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान के फार्म भरे जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में आजीविका परियोजना द्वारा बताया गया कि केदारनाथ यात्रा के लिए रणनीति तैयार कर दी गई है। यात्राकाल में हिलांस आर्गेनिक भोजनालय, स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए हेलीपैड व होटलों में आउटलेट खोले जाएंगे। साथ ही रिंगाल की ज्वेलरी, छोटे-छोटे बॉक्स, पैन स्टैंड, फूलदान आदि भी बनाएं जाएंगे। पर्यटकों के लिए आमकोटी जखोली, गिंवाडी व काकडागाड में पारंपरिक परिधान व महिलाओं के लिए बनावटी ज्वैलरी रखी जाएंगी, जिन्हें पहनकर वे फोटो खिंचवा सकते हैं। केदारनाथ में प्राकृतिक फूलों की आपूर्ति के लिए गांवों से बीज मांग का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बीज बोने के 60 दिनों में फूल तैयार हो जाएंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, डीएफओ मंयक झा, डीडीओ एएस गुंज्याल, डिप्टी सीवीओ डॉ अषोक कुमार, सीएओ एस एस वर्मा, आरसेटी के निदेशक दिनेष चंद्र नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed