फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बर्फबारी से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सरकारी संपतियों को नुकसान

बर्फबारी से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सरकारी संपतियों को नुकसान

Fri, 08 Feb 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सरकारी संपतियों को नुकसान

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बर्फबारी से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान हो चुका है। 17 किमी रास्ते पर गौरीकुंड से धाम तक बिजली लाइनें व पोल सहित पेयजल लाइन और जीएमवीएन की हट्स भी क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो आगामी यात्रा तैयारियों को समय पर पूरा करना शासन, प्रशासन और विभागों के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।
बीते 21 जनवरी से 7 फरवरी के बीच केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर कई बार भारी से भारी बर्फबारी हो चुकी है। धाम में अब भी आठ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। पैदल मार्ग पर गौरीकुंड के समीप फोल्डिंग पुल का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक डीडीएमएम (लोनिवि) द्वारा रास्ते के किनारे पर सुरक्षा के लिए लगाई गई अधिकांश रेलिंग भी ध्वस्त हो गई हैं। इसके अलावा लिनचोली में गढ़वाल मंडल विकास निगम की चार हट्स भी क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। जंगलचट्टी से केदारनाथ तक ऊर्जा निगम के नौ पोल और विद्युत तारें जगह-जगह पर टूटी पड़ी हैं। निगम द्वारा बीते दिनों मरम्मत कर, भीमबली तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी, लेकिन पुन: भारी बर्फबारी से विद्युत पोल व तारें टूट गई हैं। बर्फ से पैदल रास्ते को भी नुकसान पहुंचा है। डीडीएमए के अधिकारियों ने बताया कि पैदल मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण अभी तक क्षति का सही आकलन भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इनका कहना है --
केदारनाथ यात्रा शुरू होने में अभी लगभग ढाई माह से अधिक का समय है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों से मौसम सुधर जाएगा, जिससे क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत के साथ ही तैयारियां भी शुरू कर दी जाएगी। 15 अप्रैल तक हर हाल में तैयारियां पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed