{"_id":"5be854a0bdec226933277f6a","slug":"51541952672-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगवाल गांव से तीन किशोरों का छह दिन बाद भी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगवाल गांव से तीन किशोरों का छह दिन बाद भी पता नहीं
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के डंगवाल गांव-घणत से लापता हुए तीन किशोरों का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही है। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई है।
बीते 6 नवंबर की दोपहर को सौरभ रावत (13), प्रवीण रावत (14) साहिल लाल (14) गांव से गायब हैं। तीनों को अंतिम बार उसी दिन मयाली बाजार में देखा गया था। सौरभ के पिता महावीर सिंह रावत ने बताया कि बीते मंगलवार को वह जब घर लौटे तो पता चला कि उनका पुत्र गांव के दो अन्य किशोरों के साथ गायब है। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से गांव सहित आसपास में खोजबीन करते हुए सगे-संबंधियों के यहां पूछताछ की गई, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, अगस्त्यमुनि के थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। बावजूद सूचना के आधार पर तीनों किशोरों की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश व नई टिहरी क्षेत्र में सभी थाना व चौकी को इस तीनों के बारे में अवगत कराया गया है, जिससे पता लग सके।