फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ऑल वेदर रोड की कटिंग से खतरे की जद में बेडूबगड़ प्राइमरी स्कूल

ऑल वेदर रोड की कटिंग से खतरे की जद में बेडूबगड़ प्राइमरी स्कूल

Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड की कटिंग से खतरे की जद में बेडूबगड़ प्राइमरी स्कूल
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडूबगड़ के भवन पर खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय का आंगन व रास्ता ध्वस्त हो गया है, जिससे यहां जानमाल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बरसात में विद्यालय का संचालन अन्यत्र किए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। वर्तमान में यहां 9 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

मई में कार्यदायी संस्था की ओर से अगस्त्यमुनि से चंद्रापुरी के बीच हाईवे की कटिंग शुरू की गई थी। मशीनों से की गई कटिंग से बेडूबगड़ प्राइमरी स्कूल के आंगन के पुश्ते का निचला हिस्सा भी काट दिया गया था। इससे अंदर की ओर यह खोखला हो गया। ऐसे में पहले से जर्जर स्कूल भवन के आसपास भी काफी दरारें पड़ गई थीं। अब बरसात में इन दरारों में पानी भर रहा है, जिससे यहां भूधंसाव हो रहा है। बीते एक सप्ताह में स्कूल का रास्ता ध्वस्त हो चुका है। स्कूल तक पहुंचने के लिए नाममात्र का रास्ता रह गया है, जो खतरे का सबब बना है। कार्यदायी संस्था की ओर से स्कूल को बचाने के लिए सड़क के ऊपरी हिस्से पर व्रेस्ट वॉल बनाई जा रही है। लेकिन खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका कलावती रावत ने बताया कि विद्यालय भवन की स्थिति पहले से जर्जर है। ऐसे में हाईवे की कटिंग से और भी खतरा बढ़ गया है। इस बारे में डीएम को भी पत्र भेजा गया है। बीईओ केएल रड़वाल ने भी विद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई है। बताया कि वर्तमान हालात में कभी भी कोई नुकसान हो सकता है। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि भवन की जर्जर हालत और अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय को बरसात तक अन्यत्र शिफ्ट किया जा सकता है। संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed