{"_id":"5abbce3a4f1c1b592a8b4625","slug":"51522257466-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांदर, सौड़ी सहित 8 गांवों के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांदर, सौड़ी सहित 8 गांवों के जंगलों में लगी आग
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत सांदर गांव के जंगल दूसरे दिन भी धधकते रहे। सांदर, सौड़ी सहित 8 गांव आग की चपेट में आ गए है, जिससे अभी तक लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है।
बीते मंगलवार दोपहर को जंगल में लगी आग बुधवार को दिनभर धधकती रही। शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे वन संपदा जलकर राख हो रही है। वनाग्नि के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा भी पैदा हो गया हैै। दूसरी तरफ क्षेत्र के सौड़ी, गिंवाला, तलसारी, ऐटा, कमसाल, रायडी, गिवाड़ी गांव और परकंडी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में आ गए हैं। सौड़ी गांव में जंगल की आग बस्ती क्षेत्र के निकट पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दूसरी तरफ आग से पूरे क्षेत्र में गहरी धुंध छाई हुई है। इधर, वन विभाग के वन आरक्षियों की हड़ताल के कारण वनों में आग बुझाने को लेकर विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।