{"_id":"5c8fedf8bdec22140966daf4","slug":"41552936440-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद बलजीत सिंह चौक से डामरीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद बलजीत सिंह चौक से डामरीकरण का कार्य शुरू
विज्ञापन
गदरपुर। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश के प्रयासों से महतोष से रतनपुरा होकर नवाबगंज तक जाने वाले चार किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग पर शहीद बलजीत सिंह चौक से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को कार्य करने पहुंचे लोनिवि के श्रमिकों और ठेकेदार का वैद्य बालेंदु प्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्रामवासी बलजीत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई बांटी।
बता दें कि वैद्य बालेंदु प्रकाश ने जर्जर हाल इस मार्ग की दशा सुधारने की मांग को लेकर 26 जनवरी को एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन भी किया था। आरटीआई से मार्ग के निर्माण एवं रखरखाव पर हुए व्यय का ब्योरा भी मांगा था। इससे हरकत में आए लोनिवि ने डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। वैद्य बालेंदु ने कहा कि डामरीकरण का कार्य शुरू होने से काफी वर्षों से परेशानी झेल रही क्षेत्रीय जनता को राहत मिलेगी। वहां नवाबगंज गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी हरपाल सिंह, अमर सिंह, जीत सिंह, मनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, नवी जान, देवेंद्र प्रकाश, रंजीत सिंह, नौनिहाल सिंह, इंदर सिंह, मुख्त्यार सिंह मक्कड़, राजवीर सिंह, रमेश कुमार आदि थे।