फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बबीता बनी सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

बबीता बनी सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

Sun, 10 Feb 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बबीता बनी सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय कांडई-दशज्यूला का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर छात्रा बबीता को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी के पुरस्कार से नवाजा गया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यूड़ी में आयोजित शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान व पीटीए अध्यक्ष सतवीर सिंह जग्गी ने कहा कि स्वयं सेवियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है। छात्र-छात्राएं समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए उन्हें सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में नियमित प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर में मिले अनुभवों को अपने जीवन में भी लागू करने को कहा। शिक्षक प्रदीप वशिष्ठ ने आमजन को जागरूक करने में एनएसएस की भूमिका के बारे में बताया। जबकि कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप शर्मा ने सात दिवसीय शिविर में संपादित क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed