{"_id":"5ada20364f1c1b9f098b595c","slug":"41524244534-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जोरों पर
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा-रुद्रा प्वाइंट के बीच चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य जोरों पर चल रहे हैं। 27 अप्रैल तक मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। यात्राकाल में भी मार्ग पर छिटपुट कार्य जारी रहेंगे।
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक करीब 7 किमी मार्ग पर करीब सवा माह से चौड़ीकरण व सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। मार्ग पर रामाबाड़ा से छोटी लिनचोली व छानीकैंप तक तीखे मोड़ों को ध्वस्त कर सीधा किया जा रहा है। लोनिवि की ओर से मार्ग को करीब सात फीट चौड़ा किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार तीन दिनों से क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि रामाबाड़ा से छानीकैंप तक चौड़ीकरण व सुधारीकरण का 80 फीसदी पूरा कर दिया गया है। शेष कार्य 27 अप्रैल तक पूरा करने का प्रयास है। बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर छानीकैंप के समीप हथनी गदेरे में एकमात्र ग्लेशियर था जिसे काटकर आवाजाही के लिए रास्ता तैयार कर दिया गया है।