{"_id":"5ac8fd6d4f1c1bec618b60d8","slug":"41523121517-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त्यमुनि में सहज, सरल और शांत माहौल में शुरू हुई दिनचर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त्यमुनि में सहज, सरल और शांत माहौल में शुरू हुई दिनचर्या
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि के लोगों की दिनचर्या शनिवार पूरे दिन सहज, सरल और शांत माहौल में होती रही। मंद खामोशी के बीच बाजार भी पुराने रंग में नजर आया। दुकानें हो चाहे शिक्षण संस्थान या फिर अन्य विभाग सभी खुले।
सुबह से ही खाकी वर्दी के साए में नगर में दुकानें खुलनी शुरू हुई। करीब 9 बजे तक अगस्त्यमुनि से विजयनगर, जवाहनगर तक बाजार अपने पुराने रंग में आ नजर आया। भले ही बीते बृहस्पतिवार को बवाल में तोड़फोड़ का निशाना बनी दुकानों के अलावा कुछ और भी बंद रही। शैक्षिक संस्थान खुले, हालांकि दोपहर से पहले सभी में छुट्टी कर दी गई।
इधर, मुख्य बाजार, विजयनगर, बेडूबगड़ में पूरे दिन खरीदार भी पहुंचे और दुकानों में खूब बिक्री भी हुई। बीते दिवस की घटना पर चर्चा के साथ चाय की दुकान हो चाहे किराना स्टोर सभी में ग्राहक नजर आए। वहीं स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
किनारे के रास्तों को किया बंद
स्नात्कोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने कालेज परिसर के चारों तरफ वैकल्पिक रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब, जो भी कालेज परिसर में प्रवेश करेगा, उसे मुख्य प्रवेश द्वार से होकर गुजरना होगा। प्रभारी प्राचार्य डा. एलडी गाग्रय ने बताया कि कालेज के अन्य रास्तों को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। वहीं पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के निर्माणाधीन भवन के तीन मजदूरों की गिरफ्तारी के बाद निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है।