फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिला योजना के कार्यो की धीमी गति पर भड़की जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला योजना के कार्यो की धीमी गति पर भड़की जिला पंचायत अध्यक्ष

Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना के कार्यो की धीमी गति पर भड़की जिला पंचायत अध्यक्ष
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा जिला योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की धीमी गति पर विभागीय अधिकारियों पर भड़क उठी। कहा कि, अधिकारी मनमाने तरीके से योजनाओं के निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं के निर्माण में देरी और लापरवाही हो रही है। कई अधिकारियों का रवैया काफी खराब है। उन्होंने कहा कि विभाग जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर कार्य कर रहे हैं। कौन सी योजना कहां हो रही और कब पूरी हो, इसकी भी जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे में जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने विभागीय अधिकारियों को पूर्ण हो चुकी योजनाओं पर साइन बोर्ड लगाकर जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वजल धारा एवं सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम, वन विभाग, सांसद निधि, दैवीय आपदा की धीमी प्रगति पर संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ माह के अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं जलनिगम के अधिकारियों ने बताया कि जिन योजनाओं की धनराशि ग्राम प्रधानों को अवमुक्त की गई थी, उन योजनाओं पर अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस पर डीएम ने जलनिगम को सभी अधूरे कार्यों का पुन: टेंडर आमंत्रित कर कार्य शुरू करने और ग्राम प्रधानों से जानकारी मांगने को कहा। बैठक में कई जिला पंचायत सदस्य अनुपस्थित थे। जबकि योगम्बर नेगी, देवेश्वरी देवी, गोपाल सिंह पंवार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed