{"_id":"5a904ce34f1c1b1d368bc1e5","slug":"41519406307-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मठियाणा के दर्शनों को उमड़े ग्रामीण व ध्याणियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मठियाणा के दर्शनों को उमड़े ग्रामीण व ध्याणियां
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाडा। जखोली ब्लाक के मठियाणा में स्थित मां मठियाणा माई की नौ दिवसीय जात के पांचवें दिन क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए महायज्ञ में आहुतियां दी गई। इस मौके पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
12 वर्ष के उपरांत आयोजित देवी जात में प्रतिदिन ध्याणियां व भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को आचार्य शिव प्रसाद नौटियाल ने आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना कर देवी का श्रृंगार किया। इस मौके पर देवी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर 12 बजे से मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आचार्यगणों की मौजूदगी में महायज्ञ में आहुतियां दी गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठैत ने बताया कि भरदार पट्टी के 11 गांवों द्वारा आराध्य मां मठियाणा देवी की जात आयोजित की गई है। प्रत्येक 12 वर्ष में यह अनुष्ठान आयोजित किया जाता है, जिससे गांवों के ग्रामीण व प्रवासियों सहित ध्याणियां भी शामिल होती हैं। प्रत्येक दिन मुख्य पुजारी द्वारा मां मठियाणा माई देवी का गंगा स्नान कर श्रृंगार किया जाता है। इस मौके पर पंडित बेनी प्रसाद भट्ट, श्रीकृष्ण, मुकेश, ज्योति प्रकाश, दिवाकर दत्त, विष्णु प्रसाद, भूपेंद्र, हर्षमणि समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इधर, लस्या पट्टी के कुंडी-सौड़ में पांच दिवसीय नरसिंह देवता महायज्ञ प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। इजरा, ममणी, उछना, धनकुराली और बजीरा गांव द्वारा सामूहिक रूप पहली बार धार्मिक अनुष्ठान किया गया है। आयोजन समिति के आरएस राणा ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।