फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   40 couples Khada diya ritual in Kartik Swami temple

40 दंपतियों ने किया कार्तिक स्वामी मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान

Sat, 28 Nov 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
40 couples Khada diya ritual in Kartik Swami temple
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के 360 गांवों के आराध्य भगवान कार्तिकेय के मंदिर कार्तिक स्वामी में दो दिवसीय दीप दीपावली (बैकुंठ चतुर्दशी) महोत्सव विधि-विधान के साथ शुरू हो गया है। कार्तिक स्वामी मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए 40 से अधिक दंपतियों ने अखंड दीप पूजन किया। रातभर हाथों में अखंड दीपक रखकर दंपतियों ने भगवान कार्तिकेय से संतान प्राप्ति की कामना करेंगी।
विज्ञापन

क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में सुबह सात बजे आराध्य का आह्वान करते हुए पूजा-अर्चना की गई। पंडित वासुदेव प्रसाद थपलियाल व मंदिर के पुजारी पुरी ने धार्मिक मान्यताओं के तहत आराध्य का श्रृंगार करते हुए भोग लगाकर आरती उतारी। इसके उपरांत दीप दीपावली मनाई गई। पूर्वान्ह 11 बजे से मंदिर में गांवों से पहुंची कीर्तन मंडलियों के साथ ही महिला व युवक मंगल द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा इस बार कम से कम संख्या में कीर्तन टोलियां बनाई गईं। दोपहर बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी पूरन सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, देवेश नौटियाल, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, चंद्र सिंह नेगी, केएन वशिष्ठ, छोटिया सिंह, सुनीता बर्त्वाल, अर्जुन सिंह, पंचम सिंह, चंदन सिंह, बलराम सिंह नेगी समेत आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed