फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   36 admitted to Madhavashram Hospital Koteshwar

36 को माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में भर्ती

Tue, 27 Apr 2021 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
36 admitted to Madhavashram Hospital Koteshwar
जिले में कोरोना संक्रमित 456 मरीजों में 36 को माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में भर्ती किया गया है। जबकि 420 को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। इन संक्रमितों की संयुक्त निगरानी समिति के माध्यम से की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक संक्रमित आ रहे हैं, जिनके इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में 36 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 23 को ऑक्सीजन दी जा रही है। जबकि नगर सहित गांवों में होम आइसोलेशन में रखे गए 420 मरीजों के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जा रही है। बताया कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 टीकाकरण भी बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को जिला चिकित्सालय, सीएचसी जखोली व ऊखीमठ सहित 19 सेंटरों पर 1200 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक होने के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed