{"_id":"5460906f86786f04821993dba36fd9c9","slug":"350-patients-examined-at-the-health-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग।
Updated Mon, 30 Nov 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जखोट गांव में मातृ शिशु कल्याण केंद्र में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हिमालयन अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. नेहा बौंठियाल ने 100 महिलाओं और बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुलेमान ने 100 बच्चों की जांच की।
इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अतिउर्र रहमान और तथा फिजिशिएन डा. नीरज सैनी ने 150 लोगों की जांच की। महिला व पुरुषों में अधिकांश कमर, घुटना व पैरदर्द की मामले समाने आए। बच्चों में पेटदर्द के साथ ही दांत की शिकायतें प्रमुख रहीं। शिविर में नेत्र रोग के 80 मरीजों में 25 को ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया, इनमें 5 का काला मोतियाबिंद और 20 का काली मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है। शिविर के कोर्डिनेटर प्रद्युम्मन ने बताया कि शिविर में सुबह से ही काफी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे।
इस शिविर के आयोजन में नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, ग्राम पंचायत जखोट के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, कमसाल के प्रधान विजय लाल, अनसूया प्रसाद बेंजवाल और श्रीनंद जमलोकी सहित ग्रामीणों ने विशेष सहयोग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष खत्री ने कहा कि गांवों में ऐसे शिविरों का आयोजन आमजन के लिए बहुपयोगी हो सकते हैं। कोटेश्वर अस्पताल के संयोजक प्रेम बुडाकोटी ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत डडोली में शिविर आयोजित किया जाएगा।