फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   35 donors donated voluntary blood on Blood Donation Day

रक्तदान दिवस पर 35 महादानियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
35 donors donated voluntary blood on Blood Donation Day
रुद्रपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते ंलोग, साथ में जिला जज नरेंद्र दत्त। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने हेल्थ टू अदर्स सोसाइटी के सहयोग से जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं अन्य ने रक्तदान किया। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीजों को भी रक्त दिया। कुल 35 लोगों ने ब्लड बैंक के साथ ही मरीजों को रक्त देकर जान बचाई।
विज्ञापन

मंगलवार को विधिक प्राधिकरण परिसर में मुख्य अतिथि जिला जज नरेंद्र दत्त और विशिष्ट अतिथि प्राधिकरण सचिव और सिविल जज सीनियर डिविजन अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने शिविर का शुुुभारंभ किया। जिला जज ने कहा कि रक्तदान महादान है।
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान करने आए कई लोगों ने निजी अस्पताल में जाकर भर्ती जरूरतमंद डेंगू पीड़ित मरीजों को रक्त देकर उनकी जान बचाई। इधर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे और अन्य पदाधिकारियों ने हेल्प टू अदर्स सोसायटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह गोल्डी, संदीप चावला, अमित बांगा, दिलजीत सिंह, सुमित बांगा, संजय बांगा को सम्मानित किया और भविष्य में रक्तदान का बड़ा आयोजन करने की बात कही। वहां पर एलडी भट्ट सीएचसी काशीपुर के ब्लड बैंक प्रभारी जोगा सिंह, पैथोलॉजिस्ट डॉ. मंजू पांडे, सरिता ठाकुर, सतीश ठाकुर, प्रशांत, नाजिम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए रक्त का इंतजाम करने वाले मोटिवेटर सम्मानित
रुद्रपुर। शहर में डेंगू फैलने के बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए खून का इंतजाम करने के लिए युवाओं की टोली सक्रिय है। ये युवा दिन में रोजगार करते हैं और रात के समय अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए खून का इंतजाम करने के साथ ही तीमारदारों की मदद करते हैं।
इसके अलावा ये युवा खुद रक्तदान करने के साथ ही लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। सोमवार को रक्तदान शिविर के बाद सिविल जज अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों को रक्त मुहैया कराने वाले मोटिवेटरों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में सुरेंद्र चावला, शिव कुमार अरोरा, अमित बजाज, मोहित हुड़िया, नीरज रावत, नवनीत सिंह, तेजपाल अंकित ठुकराल, प्रमोद, हरविंदर सिंह और सनी हुड़िया शामिल रहे। इधर, कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन शिव कुमार अग्रवाल ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजक संस्था को नेक कार्य की बधाई देने के साथ ही भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इन लोगों ने किया रक्तदान
रोहिताश मजूमदार, दानिश मलिक, नकुल विश्वास, महेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, जयंत दास, इंदरजीत, भानू प्रताप सिंह, राजेश पाल सिंह, गुलाब सिंह, विकास गुप्ता, हरविंदर सिंह, मोहित सिंह, सनौल्ला खान, रमेेश वर्मा, हरप्रीत सिंह, रेखाधर, दीपक कुमार, सुधीर सिंह, संदीप शर्मा, नीतू सिंह, मोहित शाह, नीरज मौर्या, गुरप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार, साजन सिंह रावत, पंकज तोमर, गौरव पांडे, मुकेश कुुमार वर्मा, रवि भट्ट, तसलीम, धर्मेंद्र, कमल कुमार, अरविंद चौहान, अजय पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed