फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   छात्र-छात्राओं ने देखा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज

छात्र-छात्राओं ने देखा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज

Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने देखा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज खेड़ाखाल (नवासू) के कक्षा 9 व 11 के 62 छात्र-छात्राओं ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत वीरचंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान शोध संस्थान श्रीनगर गढ़वाल का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने संस्थान में सभी चिकित्सकीय अनुभागों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों व अन्य ने छात्र-छात्राओं को चिकित्सा से जुड़े विषयों के बारे में बताया। साथ ही मानव शरीर व विभिन्न अंगों की संरचना के बारे में बताते हुए चिकित्सा उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के सुझाव देते हुए कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित भी किया। दल प्रभारी प्रवक्ता एपी बमोला, संजय राणा, सरोज रावत, विजया जोशी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed