{"_id":"5ada212a4f1c1b9d098b58ec","slug":"31524244778-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वालंबन के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें युवा : आशीष-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वालंबन के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें युवा : आशीष-compat
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बाल भीक्षावृत्ति को खत्म करने के उद्देश्य से 17000 किमी पैदल यात्रा के अभियान पर निकले दिल्ली के युवा आशीष शर्मा ने राजकीय डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने युवाओं से स्वावलंबन के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को कालेज पहुंचे शर्मा ने प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ खाली से भेंट की और उन्हें अपने अभियान के बारे में बताया। प्राचार्य ने अभियान की सराहना की। आशीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अगर उन्हें सड़क किनारे या बाजार में भीख मांगते कोई बच्चा दिखाई दे तो उसे दुत्कारे नहीं, बल्कि उससे बात करने का प्रयास कर उसके बारे में जानकारी लें। हो सकता है, उनका एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे के जीवन में नए रंग ले आए। इस अवसर पर छात्रसंघ पदाधिकारी व अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे। ब्यूरो