फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तीन दिनों से बैंक पहुंच रहे गांवों के ग्रामीण लौट रहे बैरंग-compat

तीन दिनों से बैंक पहुंच रहे गांवों के ग्रामीण लौट रहे बैरंग-compat

Fri, 20 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तीन दिनों से बैंक पहुंच रहे गांवों के ग्रामीण लौट रहे बैरंग-compat

विज्ञापन
गुप्तकाशी। भारतीय स्टेट बैंक की गुप्तकाशी स्थित शाखा में तीन दिनों से कनेक्टिविटी ठप पड़ी है। इससे बैंक की सभी शाखाओं के उपभोक्ता परेशान हैं।
विगत बुधवार से गुप्तकाशी स्थित स्टेट बैंक की शाखा में सर्वर डाउन होने से बैंक में धन निकासी और जमा के अलावा अन्य ऑनलाइन कार्य भी नहीं हो रहे हैं। एटीएम लंबे समय से कैशलेश हैं। इस समस्या के चलते केदारघाटी और कालीमठ घाटी के बैंक से जुड़े उपभोक्ता बैरंग लौट रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी पेंशन भोगियों और दूरस्थ गांवों से पहुंच रहे लोगों को हो रही है। न्याय पंचायत ल्वारा के सल्या-तुलंगा गांव के जबर सिंह, भुवन सती, राजेंद्र सिंह का कहना है कि वे बीते तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पैसे नहीं मिले हैं। इधर, शाखा प्रबंधक आरके सिंह का कहना है कि कनेक्टिविटी नहीं होने से बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समस्या को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि शनिवार तक समस्या दूर हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed