फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जखोली के दो गांवों के कुछ ग्रामीणों ने वन्य जीव को बर्बरता से मारा

जखोली के दो गांवों के कुछ ग्रामीणों ने वन्य जीव को बर्बरता से मारा

Wed, 28 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
जखोली के दो गांवों के कुछ ग्रामीणों ने वन्य जीव को बर्बरता से मारा
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के दो गांवों के कुछ ग्रामीणों द्वारा दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव का शिकार करने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप मचा है। डीएफओ के नेतृत्व में टीम जांच के लिए गांव पहुंच गई है। प्रमुख वन संरक्षक ने भी मामले को गंभीरता से जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार बीते सोमवार दोपहर को क्षेत्र के दो गांवों के जंगलों में आग लगने के दौरान एक वन्य जीव, जिसे घुरड़ बताया जा रहा है, खेतों में दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने वन्य जीव का शिकार कर उसका मांस आपस में बांटने के साथ अन्य को भी महंगे दामों पर बेचा। इधर, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ मयंक शेखर झा ने दोनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की है, साथ ही एसीएफ/एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है। बुधवार को यह टीम पूरे दिन दोनों गांवों सहित आसपास के क्षेत्र में घटना की जांच में जुटी रही। डीएफओ झा ने बताया कि सोशल मीडिया से वन्य जीव को बर्बरता से मारने की घटना के बारे में जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। पुष्टि होने पर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed