{"_id":"5a5f81c24f1c1b81268b4edf","slug":"31516208578-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी के समर्थन में मयाली में निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी के समर्थन में मयाली में निकाला मशाल जुलूस
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। राज्य आंदोलनकारियों के नेतृत्व में व्यापार संघ व छात्र-छात्राओं ने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग करते हुए मयाली बाजार में मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर प्रदेश सरकार पर गैरसैंण को लेकर दोगली राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा के नेतृत्व में आयोजित मशाल जुलूस में व्यापार संघ, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व युवा शामिल हुए। राणा ने कहा कि राज्य निर्माण के 17 वर्षो में भी स्थायी राजधानी को लेकर निर्णय नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीते पांच वर्षों में कांग्रेस व भाजपा जनभावनाओं को छलने के नाम पर गैरसैंण में विस सत्र आयोजित कर सरकारी धन को ठिकाने लगा रहे हैं। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन नैथानी सहित अन्य कई मौजूद थे।