{"_id":"5a3d37224f1c1bc45b8bd965","slug":"31513961250-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। उत्तराखंड पर्वतीय आजीविका संवंर्धन कंपनी (उपासक) की ओर से बीमा कार्यशाला में उत्पादक समूह सदस्यों को स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एडीएम तीर्थपाल सिंह ने कहा कि सभी कृषकों को अपना बीमा अनिवार्य रूप से करना चाहिए। कभी भी घटित प्राकृतिक व अप्राकृतिक घटना से हुए नुकसान की भरपाई बीमे से हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभाग व सामाजिक संस्थाओं को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। कार्यशाला में उत्पादक समूह सदस्यों को पशुपालन, एलडीएम, उद्योग, कृषि एवं वन विभाग के विशेषज्ञों की ओर से योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर एलडीएम एसएस तोमर, ग्रामीण वित्त समन्वयक नंद किशोर थपलियाल, जिला प्रबंधक सीपी जोशी, तकनीकी समन्वयक सतीश भट्ट, नागेंद्र तंगवाल आदि मौजूद थे।