{"_id":"573ddf654f1c1bf957ac73fb","slug":"2700-pilgrim-reached-in-tungnatha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुंगनाथ में 2700 श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुंगनाथ में 2700 श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 19 May 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
भगवान तुंगनाथ के कपाट
- फोटो : file photo
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ में भी यात्रा की रफ्तार तेज हो गई है। अब तक करीब 2700 श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ के दर्शन कर चुके है। जबकि धार्मिक स्थल के अलावा पर्यटक स्थल दुगलबिट्टा में भी पर्यटकों की आवाजाही निरंतर बनी हुई है।
विज्ञापन
तुंगनाथ घाटी इन दिनों यात्रियों व पर्यटकों से गुलजार बना हुआ है। तुंगनाथ घाटी के दुगलबिट्टा, चोपता, बनियाकुंड में भी लोगों की आवाजाही बनी हुई है। कपाट खुलने से लेकर अब तक करीब 2700 श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ के दर्शन कर चुके है।
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती तादाद से तुंगनाथ के यात्रा पड़ावों पर रोजगार कर रहे व्यापारियों के चेहरों में भी रौनक लौट आई है। क्षेत्रीय निवासी अजय आंनद नेगी का कहना है कि इस बार यात्रा ठीक है। घाटी में यात्रियों की आवाजाही निरंतर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसका सीधा लाभ यहां के व्यापारियों को हो रहा है। व्यापारी भगवती नेगी का कहना है कि अच्छी यात्रा होने से सभी व्यापारी खुश हैं। यदि ऐसे ही यात्रा चलती रहेगी तो सबको फायदा होगा। भगत सिंह का कहना है कि इन दिनों यात्रा पड़ावों में श्रद्धालुओं की चहल- कदमी बनी हुई है। यह देखकर खुशी हो रही है।