{"_id":"5c659b0fbdec22739402b177","slug":"21550162703-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में महिलाओं की आर्थिकी के होंगे प्रयास: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में महिलाओं की आर्थिकी के होंगे प्रयास: राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत बामसू में आराध्य देवी मां उफराई की मूर्ति पर प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने देवी के दर्शन कर घर, परिवार की सुख-समृद्धि की मनौति मांगी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका रुद्रप्रयाग की अध्यक्ष गीता झिक्वांण ने महिलाओं सेे सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में प्रतिभाग की अपील की।
जिला पंचायत निधि से निर्मित देवी मंदिर के लोकार्पण व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठान समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांवों में महिलाओं की आर्थिकी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन मठ-मंदिरों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से प्रत्येक माह कम से कम दो दिन स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां उफराई देवी की पूजा-अर्चना की आशीर्वाद भी लिया। अनुष्ठान में कालीचरण रावत, बंटी जगवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश लाल, गिरीश बिष्ट, संजय बिष्ट आदि मौजूद थे।